जिला कारागार सिद्धार्थनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन।

Vijaydoot News

सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों एवं कारागार कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था।

योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक सविता चतुर्वेदी एवं राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने योग को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है तथा इसके माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

इस अवसर पर डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, अजीत चंद एवं महेश कुमार तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अश्विनी कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *