12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जनपद में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।

Spread the love

*संत कबीर नगर 21 जून, 2026 * 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद मुख्यालय पर मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किये गये योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बेचन राम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व‌ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
“स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर आधारित 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के अवसर पर आज योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बेचन राम ने ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान की दृष्टि से समृद्ध संत कबीर दास जी की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि योग को भारत के महर्षि पतंजलि की प्रेरणा से आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा देश एवं विदेश में योग साधना को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने पर उनका हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम पूरी दुनिया, देश-प्रदेश एवं जनपद के सभी संस्थाओं में मनाया जा रहा है जो बहुत ही प्रशंसनीय है।
मा0 मुख्य अतिथि ने योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षक/शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, बच्चों, स्काउड-गाइड व समस्त सम्भ्रान्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योग से हमारा मन शांत एवं एकाग्रचित रहता है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक साथ संतुलित करता है।
मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित मा0 मुख्य अतिथि सहित सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आज यह योग दिवस भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हमारे देश ने दुनिया को योग से स्वस्थ एवं निरोग रहने का जो मंत्र दिया है वह हमारे लिए गौरव एवं संपूर्ण विश्व के मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रयास से वर्ष 2015 से निरतंर आज के दिन को पूरे देश में योग दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में योग एवं योगाभ्यास कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति मिल रही है।
मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने इस अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि सहित सभी संभ्रांत जनों, छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संपूर्ण क्रिया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस योगाभ्यास को हम सबको सतत एवं नित्य प्रक्रिया में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग साधना पर जो शोध किया है उससे आज भारत ही नहीं पूरे दुनिया को नई ऊर्जा मिल रही है, योग से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं।
मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी ने इस अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संभ्रांत जनों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि जो योग हमारी प्राचीन संस्कृति में केवल ऋषि मुनियों तक सीमित था उसे आज हमारे देश एवं पुरी दुनिया में मनाया जा रहा है, इसका श्रेय हमारे मा0 प्रधानमंत्री जी को जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एक साथ एकजुट होकर योग कर रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों व वयस्कों एवं वृद्धजनों से योग/व्यायाम को नियमित रूप से करने की अपील किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शासन की मंशा के अनुसार जनपद में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायकगण, मंडलायुक्त सहित योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, बच्चों, स्काउड-गाइड व समस्त सम्भ्रान्तजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नही बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने का आह्वान किया।
योग प्रशिक्षक विवेक मिश्रा द्वारा सभी का मार्गदर्शन करते हुए योगाभ्यास के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।
इसी क्रम में आज 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद में इस अवसर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, योग प्रभारी/नोडल डॉ0 इंद्रेश कुमार, डॉ0 शिखा जुल्खा, योग प्रशिक्षक, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं व स्काउट-गाइड, एन0सी0सी0 के छात्र/छात्रांए एवं भारी संख्या में संभ्रांतजन व सम्मानित जनता ने उपस्थिति रहकर योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *