योग दिवस पर गंगा संरक्षण और पॉलीथिन मुक्त भारत का लिया संकल्प।

Spread the love

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंगा समग्र संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गंगा नदी को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा पॉलीथिन मुक्त भारत के निर्माण को लेकर विस्तृत परिचर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही गंगा एवं उसके आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम में गंगा संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा पॉलीथिन के उपयोग को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्री हरि एवं शताक्षी द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओम ब्राह्मण महासभा एवं आरएसएस नगर कार्यवाहिका जया पाण्डेय तथा गंगा समग्र की व्यवस्थापिका श्रीमती आर.एन. पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत संयोजक राजकिशोर मिश्रा (गोरक्ष प्रांत), भाग संयोजक शिवाजी शुक्ला (राप्ती भाग) तथा पूर्व एससी-एसटी सदस्य राजेन्द्र गौड़ ने नीलम मिश्रा को गंगा समग्र की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

इस पुण्य आयोजन में श्रीमती अवध शुक्ला, प्रीति पाण्डेय, गीतांजलि, संध्या शुक्ला, अरुण पाण्डेय, पं. श्याम सुंदर त्रिपाठी, श्रीमती राधा रानी, नीशा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *