मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बाबा बैजूनाथ धाम का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

Spread the love

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात एवं रूट प्लान, हेलीपैड स्थल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सफल एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *