लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग।

Spread the love

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा द्वारा लखनऊ स्थित एक बिल्डिंग में संचालित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश सैनी, विजेंद्र सिंह बौद्ध एवं संजय बीडीसी ने संयुक्त रूप से मांग की कि अग्निकांड में मृत प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा घायलों को उपचार के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

इस अवसर पर लुकेश कुमार राही ने सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि को अपर्याप्त बताते हुए इसे “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान बताया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में सैकड़ों परिवारों के सपने असमय ही समाप्त हो गए हैं, इसलिए सरकार को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

श्रद्धांजलि एवं मौन प्रदर्शन में हीरालाल अहिरवार, विजेंद्र सिंह बौद्ध, सागर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, विनय कुमार, मोंटी कुमार, सौदान सिंह, संजय बीडीसी, अभिषेक कुमार, महेंद्र सिंह चौधरी, गौरव कुमार, मुस्तकीम कुरैशी, आकाश बाबू, लक्ष्य चौहान, सुमित तथा लुकेश कुमार राही सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *