रिपोर्ट : विजय नागपाल।
- बीएसए रतन कीर्ति ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
- शमशाबाद विद्यालय की छात्राओं के योग प्रदर्शन की सराहना की
फरह (मथुरा)। फरह ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्टूबर को बलूनी विद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए रतन कीर्ति ने बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शमशाबाद विद्यालय की छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बीएसए ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक पीटीआई संजीव कुमार आजाद के निर्देशन में किया गया।


