जिला योजना अधिकारी पद पर चयनित प्रभात सिंह का व्यापारियों ने किया सम्मान।

Spread the love

बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी प्रभात सिंह के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में जिला योजना अधिकारी/सहायक निदेशक (योजना एवं विकास विभाग) पद पर चयनित होने पर गुरुवार को व्यापार मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभात सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रभात सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रभात सिंह ब्लॉक प्रमुख रामनगर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे यशकांत सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके परबाबा जयदत्त सिंह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं। परिवार की सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि को आगे बढ़ाते हुए प्रभात सिंह ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के संरक्षक राधेश्याम अग्रहरि, कोषाध्यक्ष भागवंत गुप्ता, महामंत्री सुभाष सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, करुणाकर पाण्डेय, वीर श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *