गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं एआरपी गीता रावत

Vijaydoot News

बलदेव। निपुण भारत मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख शैक्षिक योजना है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चा बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष हो जाए। इसी लक्ष्य की प्राप्ति में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन मिशन निपुण के मुख्य स्तंभ हैं, जो विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्यों को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अरतौनी विकास खंड बलदेव जनपद मथुरा में एआरपी गीता रावत द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन किया गया। विद्यालय में स्कूल रेड़ीनेस मेले का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और सीखने की उपलब्धियां का प्रदर्शन किया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *