सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का नियमित प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक अभिनव मालवीय एवं प्रशिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी को आज उनके उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ योगदान के लिए जेल अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा स्मृति-चिह्न (Monument) एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने दोनों प्रशिक्षकों के समर्पण, सेवा-भाव एवं सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नियमित प्रशिक्षण से बंदियों के व्यवहार, अनुशासन एवं मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।
जिला कारागार सिद्धार्थनगर परिवार दोनों प्रशिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।