रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तथा उप नियंत्रक कश्मीर सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में, वार्डन पोस्ट संख्या-1 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इं. अशोक यादव के संयोजन में यमुना किनारे घाटों पर और गोकुल बैराज पर एक विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इन मुख्य पड़ावों और विश्राम स्थलों पर टीम द्वारा वृहद स्तर पर साफ-सफाई की गई तथा बिखरे हुए प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया।
अभियान के दौरान ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई। इस पुनीत कार्य में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों और स्थानीय सेवादारों ने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।