कुदरहा में चला सघन पल्स पोलियो अभियान; 8590 बच्चों को पिलाई गई खुराक।

Spread the love

कुदरहा। कुदरहा विकास क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का संचालन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा के नेतृत्व में कुल 91 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 18,297 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के दौरान 8,590 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।

अभियान के दौरान मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वजहुल उलूम जिभियांव पर आंगनवाड़ी गुड़िया देवी 42 और आरोग्य मंदिर जिभियांव बूथ पर 84 बच्चों को ड्राप पिलाई गई।सीएचसी प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाने को कहा।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किन्हीं कारणों से टपोलियों ड्राफ पीने से वंचित रह गए हैं, उन्हें कवर करने के लिए स्वास्थ्य टीमों द्वारा 3 जुलाई तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *