रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थनगर की जिला बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। सांसद एवं भाजपा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य जगदंबिका पाल की भी उपस्थिति रही।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रस्तावित पदयात्रा में सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से लगभग छह हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। पदयात्रा में जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, श्रीमती साधना चौधरी, दिलीप चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोविंद माधव, बृज बिहारी मिश्रा, अभियान संयोजक मनोज मौर्य, सह-संयोजक रमेश मणि त्रिपाठी,अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात तिवारी, जिला महामंत्री पवन मिश्रा, फतेहबहादुर सिंह, विजयकांत चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, बजरंगी वर्मा, जगजीवन गौड़, अशोक अग्रहरि, विपिन सिंह, , सिद्धार्थ पाठक, केशभान राय और अजय उपाध्याय, रवि अग्रवाल, हेमंत जायसवाल, विक्की रस्तोगी, सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।


