•108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन।
मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंडल के संरक्षक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं अध्यक्ष अतुल शोरा वालों ने बताया कि कलश यात्रा अग्रवाटिका से भव्य रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर कलश एवं चुनरी धारण कर सामूहिक रूप से सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मुख्य व्यवस्थापक राजकुमार अग्रवाल ‘रद्दी’ ने बताया कि कथा स्थल पर पहुंचने के बाद 31 संयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से व्यास गद्दी का पूजन किया गया। इसके पश्चात व्यास गद्दी पर विराजमान ब्रजभक्त श्री रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को संक्षिप्त रूप से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया।
मंडल के सचिव ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से विधिवत आयोजित की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।
इस अवसर पर अवधेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अचल शर्मा, अजय जोहरी, आलोक दीक्षित, अमित शर्मा, अमित मित्तल, अनिल अग्रवाल, अंकुर गोयल, अंकुश अग्रवाल, अंशुल, अपूर्व, आशीष, राजेंद्र सक्सेना, रवि अग्रवाल, संदीप कसरे, प्रवीण गुजराती सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।