— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, प्रवेश व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनपद के सभी सात परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।