रिपोर्ट: विजय नागपाल।
गोवर्धन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आन्यौर, पैंठा, देविया नगला, गोवर्धन कस्बा, देवीपुरा, सकना एवं मगोर्रा गांवों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा लोगों से जनसंपर्क किया।
मगोर्रा गांव में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के अन्य शोकग्रस्त परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
दौरे के दौरान गोल्डी भैया ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने उनका स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा वे सदैव जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।




