प्रदेशस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मथुरा के खिलाड़ियों का चयन।

Spread the love

मथुरा। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू०पी० बाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 13 जुलाई 2026 को गोरखपुर में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता मण्डलीय ट्रायल्स बीते शनिवार को प्रातः 11 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित किया गया। मण्डलीय जूनियर बालक बाक्सिंग चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जनपद स्तर पर मथुरा के निम्न बाक्सिंग खिलाड़ी चयनित हुये थे।

लोकेश धनगर (44-46 भार वर्ग किलों ग्राम में), नितिन पंडित (46-48 भार वर्ग किलों ग्राम में), सजल प्रताप सिंह (48-50 भार वर्ग किलों ग्राम में), आरव गौतम (52-54 भार वर्ग किलों ग्राम में), कृष्णा गोस्वामी (54-57 भार वर्ग किलों ग्राम में), भीष्म प्रताप (57-60 भार वर्ग किलों ग्राम में), फराज अली (60-63 भार वर्ग किलों ग्राम में), नीरज (70-75 भार वर्ग किलों ग्राम में) तथा लक्ष्मण (75-80 भार वर्ग किलों ग्राम में) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *