बीएसए रोड पर खुले नाले में गिरी युवती, लोगों ने बचाई जान।

Spread the love

मथुरा। बीएसए रोड स्थित खुले नाले में शनिवार सुबह एक युवती गिर गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने इस घटना पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ दिए जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि शनिवार, 4 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 6:30 बजे बारिश के दौरान बीएसए रोड पर खुले नाले में एक युवती गिर गई। आसपास मौजूद युवाओं ने करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

विनोद दीक्षित ने कहा कि शिकायतों के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने नगर निगम से पूरे मामले की जांच कराने तथा शहर के सभी खुले नालों को तत्काल ढकने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *