लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में रविवार को आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ में शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष , उपमुख्यमंत्री एवं , प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि शक्ति केंद्र सुदृढ़ और बूथ मजबूत है तो विजय सुनिश्चित है।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।