शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को चारबाग बस अड्डे से गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Spread the love

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की नाका हिण्डोला पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को पीड़िता ने थाना नाका हिण्डोला में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अहमदाबाद निवासी एजाज मिर्जा ने उससे विवाह करने का आश्वासन दिया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने विवाह नहीं किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना नाका हिण्डोला में मुकदमा संख्या 82/2026, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना नाका हिण्डोला पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चारबाग बस अड्डे के टिन शेड की बाउंड्री के पास घेराबंदी कर आरोपी एजाज मिर्जा (37) पुत्र अजीज मिर्जा, निवासी मोती बलूच वाड़, भंडारी पोल, थाना कालूपुर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीश भाटी तथा कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *