पूर्वोत्तर रेलवे में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो टिकट दलाल गिरफ्तार।

Spread the love

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दो दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि लावारिस हालत में मिले दो युवकों को सुरक्षित परिजनों और चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।

आरपीएफ कासगंज एवं अपराध आसूचना शाखा इज्जतनगर की संयुक्त टीम ने 24 मई को निगरानी अभियान के दौरान थाना सोरों क्षेत्र के मल्हार नगर निवासी एक व्यक्ति को 40 अवैध ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 23 मई को आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा कासगंज ने थाना अमांपुर क्षेत्र के करसाना गांव से एक अन्य टिकट दलाल को 37 ई-टिकटों के साथ पकड़ा।

इसके अलावा 24 मई को आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी को ट्रेन संख्या 12565 में 14 वर्षीय किशोर लावारिस अवस्था में मिला। पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन गोंडा को सौंप दिया गया। इसी दिन ट्रेन संख्या 11107 में 19 वर्षीय युवक लावारिस हालत में मिला, जिसे बाद में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

एक अन्य कार्रवाई में 23 मई को आरपीएफ बलरामपुर ने तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 से 360 बोतल अमानक पानी जब्त किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार आरपीएफ द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, अवैध कारोबार पर अंकुश और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

  • Adv Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *