दर्जिनिया ताल व टेलफाल को मिलेगी पर्यटन की नई पहचान।

Spread the love

महराजगंज। जिले के निचलौल क्षेत्र को औद्योगिक और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने झुलनीपुर में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट, दर्जिनिया ताल और नारायणी नदी के टेलफाल का निरीक्षण कर विकास की संभावनाओं का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट में पहले चरण में कम्पोस्ट और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना है, जिससे किसानों की पराली का बेहतर उपयोग होगा, अतिरिक्त आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, दर्जिनिया ताल और टेलफाल को प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसे पिकनिक स्पॉट और इको-टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *