सत्ता का नशा में उड़ाई कानून की धज्जियाँभाजपा नेत्री पूजा कसौधन पर मुकदमा दर्ज।

Spread the love

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में भाजपा नेत्री पूजा कसौधन का एक व्यक्ति को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी मूकदर्शक बने दिखाई दे रहे हैं।

थप्पड़ मारने के बाद कथित तौर पर भाजपा नेत्री यह कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं कि अब तुम अपनी औकात भूल जाओगे।

यदि वायरल वीडियो सही है तो सवाल केवल एक थप्पड़ का नहीं बल्कि कानून के सम्मान का है। क्या किसी राजनीतिक पद या प्रभाव के दम पर पुलिस चौकी के भीतर ही किसी के साथ अभद्रता और मारपीट की जा सकती है? और यदि ऐसा हुआ तो पुलिस की भूमिका केवल तमाशबीन बनने की क्यों रही।

बताया जाता है कि संबंधित भाजपा नेत्री पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। ऐसे में यह घटना और भी गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस कप्तान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा ने़त्री पूजा कसौधन पर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश कर दिया और चौकी इंचार्ज पर विभागीय जांच के आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *