राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम चंदे के दावे पर संत समाज की आपत्ति, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण।

Vijaydoot News

अयोध्या/मथुरा। श्रीराम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा चंदा दिए जाने संबंधी कथित बयान पर संत समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में फलाहारी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी को पत्र लिखकर उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

पत्र में फलाहारी महाराज ने कहा है कि यदि मंदिर निर्माण के लिए किसी मुस्लिम ने आर्थिक सहयोग दिया है तो उसकी रसीद अथवा संबंधित विवरण सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि सनातन समाज में मंदिर निर्माण के लिए पर्याप्त संख्या में दानदाता और उद्योगपति हैं, इसलिए यदि ऐसा कोई चंदा लिया गया है तो उसे वापस करने पर विचार किया जा सकता है।

पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनके साथ जुड़े साधु-संत इस विषय पर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार करेंगे। साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण में प्राप्त दान के संबंध में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *