महराजगंज नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध खनन पर छापा, दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज।

Spread the love

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध खनन की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त 02 जेसीबी मशीन और 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। इसके बाद सभी वाहनों को थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *