के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिनांक 22.07.2026 को डाॅ. बबीता सिंह चैहान जी, मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोंग लखनऊ का जनपद संत कबीर नगर का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें उनके द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात् स्थानीय गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस/निरीक्षण भवन) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मा0 अध्यक्ष द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर नगर में (महिला बन्दीगृह) का निरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या प्रस्तुत कर उसका समाधान करा सकती हैं।