Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » गुरुवार से भरिये गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर फर्राटा।

    गुरुवार से भरिये गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर फर्राटा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 20, 2026

    •23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर निर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण
    •आवागमन सुगमता के लिए सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है सिक्सलेन फ्लाईओवर।
    2.6 किमी लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण पर आई है 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत।

    गोरखपुर। यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर (टीपीनगर-पैडलेगंज) पर गुरुवार (23 जुलाई) से फर्राटा भरने की सौगात मिल जाएगी। 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे करेंगे।

    गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आई है।

    कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार के अनुसार टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण तथा अतिरिक्त फोरलेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड की तरफ जोड़ने हेतु फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब मुख्यमंत्री जी के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है।

    कई जिलों की कनेक्टिविटी का प्रवेश द्वार है नौसढ़-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग
    उल्लेखनीय है कि लखनऊ-गोरखपुर हाइवे एनएच-28 एवं वाराणसी / प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे से आने वाले वाहन नौसढ़ चौराहे से होते हुए गोरखपुर शहर में प्रवेश करते है। नौसढ़ तिराहे से गोरखपुर शहर के अंदर का मार्ग टीपीनगर, रुस्तमपुर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर एवं जनपद महराजगंज होते हुए पड़ोसी मित्रराष्ट्र नेपाल तथा जनपद देवरिया व कुशीनगर होते हुए बिहार को जाता है। नौसढ़ तिराहे से पैडलेगंज चौराहे तक का मार्ग सिक्सलेन में परिवर्तित किया जा चुका है।

    नौसढ़ तिराहे के बाद पैडलेगंज तक टीपीनगर, महेवा फलमंडी, रुस्तमपुर ढाला आदि के साथ ही अत्यंत घनी आबादी एवं तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है। रुस्तमपुर चौराहे से पैडलेगंज के बीच से देवरिया एवं बिहार जाने के लिए फोरलेनलेन का बाईपास बना हुआ है। यह बाईपास भी शहर के अति महत्वपूर्ण तारामंडल, चिड़ियाघर, सहारा एस्टेट से होकर गुजरता है।

    ट्रैफिक दबाव देखकर सीएम ने दिए थे सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने के निर्देश
    ट्रैफिक दबाव की इन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाई ओवर बनाने के निर्देश दिए थे। सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण टीपीनगर से प्रारंभ कर पैडलेगंज चौराहे से पहले तक किया गया है। साथ ही टीपीनगर से पैडलेगंज के मध्य से होकर निकलने वाले देवरिया बाईपास पर फोरलेन को लीफ से कनेक्टिविटी देना अपरिहार्य होने के कारण फोरलेन के लीफ का भी निर्माण कराया गया है।

    जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी।

    सिक्सलेन फ्लाईओवर : एक नजर में
    लागत : 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये
    कुल लंबाई : 2.658 किमी
    कार्य प्रारंभ : फरवरी 2023
    कार्य पूर्ण : जून 2026

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article81 दिवसीय ‘गविष्टि’ रथ यात्रा कुदरहा पहुंची, गौ-रक्षा के समर्थन में जुटे श्रद्धालु।
    Next Article अनायास कृपा हेतु सुदामा सदृश भक्ति कीजिए: राघव ऋषि।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.