रिपोर्ट: विजय नागपाल।
वृंदावन। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, वृंदावन नगर के तत्वावधान में आज सोमवार को जनपद के होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, धर्मशाला एवं होम-स्टे संचालकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सायं 5 बजे चैतन्य विहार फेस-2 स्थित पाराशर आध्यात्म पीठ में होगी।
आयोजकों के अनुसार बैठक का उद्देश्य होटल एवं आतिथ्य व्यवसाय से जुड़े संचालकों की समस्याओं पर सामूहिक चर्चा करना तथा उनके समाधान के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। इसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, धर्मशाला और होम-स्टे संचालकों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर सहभागिता करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि बीते समय में आई चुनौतियों से सीख लेते हुए अब एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का समय है।