बारिश भी नहीं रोक सकी गोमती मित्रों का कारवां; 741वें श्रमदान से दिया स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश।

Spread the love

सुल्तानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच भी गोमती मित्र मण्डल का सेवा भाव और स्वच्छता के प्रति समर्पण अडिग रहा। माँ गोमती स्वच्छता मिशन के अंतर्गत श्री सीताकुण्ड धाम पर आयोजित 741वें स्वच्छता जागरूकता श्रमदान में कार्यकर्ताओं ने बारिश की परवाह किए बिना नदी तट और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। भीगते हुए श्रमदान कर गोमती मित्रों ने यह संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की सेवा किसी मौसम की मोहताज नहीं होती।   

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह श्मदनश् ने कहा कि माँ गोमती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आस्था की धरोहर है। इसके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जब तक हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक संगठन का जनजागरण अभियान निरंतर चलता रहेगा। आज का श्रमदान इस बात का प्रमाण है कि सच्चे संकल्प के आगे मौसम की बाधाएँ भी छोटी पड़ जाती हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना सोनी ने कहा कि बारिश में भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान करने वाले गोमती मित्र समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में नदी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छता के प्रति स्थायी जनजागरण करना है।

   741वें श्रमदान में प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, मुन्ना सोनी, राजेश पाठक, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह श्दद्दूश्, रामू सोनी, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, सोनू सिंह, आलोक तिवारी, अरुण अग्रहरि सहित अनेक गोमती मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बारिश के बीच हुए इस श्रमदान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प रखने वालों के कदम किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *