•शासकीय स्कूलों/कालेजों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में भी स्काउट के लिए चलाया जाए विशेष अभियान, नामांकन बढ़ाने के निर्देश।
•जिलाधिकारी ने स्काउट गाइड के गतिविधियों में सुधार लाने के दृष्टिगत स्काउट व शिक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न स्कूलों में संचालित स्काउट गाइड के गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारियो के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय, अर्द्धशासकीय व वित्त विहीन स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष पुनः नवीनीकरण की प्रगति काफी दयनीय है इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक अपने-अपने अधीनस्थ विद्यालयों के कक्षाओं के विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण स्काउट गाइड का कराएं तथा विभिन्न कार्यक्रमो में जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर आदि का कार्यक्रम आयोजित कर स्काउट के बच्चों को स्काउट से लाभ व उसके महत्व के बारे में जानकारी दे तथा आयोजन में उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट के माध्यम से छात्रो में अनुशासन, समय की पाबंदी आत्मनिर्भरता, देश भक्ति और समाज सेवा की भावना भी विकसित की जाए। आपदा के समय राहत कार्य, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत भी संरक्षित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के अतिरक्त सी0बी0एस0सी0, आई0सी0एस0सी0 विद्यालयों में भी स्काउट गाइड में छात्रो को जोड़ा जाए तथा विद्यालयों में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन आदि नियुक्त करते हुए यूनिक रूप से विभिन्न गतिविधियां कराए जाए।
बैठक में प्राचार्य महेन्द्र सोनकर के अलावा अन्य स्काउट गाइड के पदाधिकारी व प्राचार्य उपस्थित रहे।