अखिल भारतीय जाट महासभा का “पेड़ लगाओ” अभियान जारी, 150 फलदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य।

Spread the love

मथुरा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने लगातार 5 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कंकाली पार्क से की थी।

मंडल अध्यक्ष बिश्बेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत कृष्णा नगर, सौख रोड और आसपास के पार्क व बाउंड्री वॉल वाले स्थानों पर फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। अब तक आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान कुल 5 दिन चलेगा, जिसमें लगभग डेढ़ सौ पेड़ लगाए जाएंगे। अभी यह अभियान 2 दिन और चलेगा। पेड़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें पार्क और बाउंड्री वाली जगहों पर लगाया जा रहा है ताकि जानवरों से बचाव हो सके। रोपे गए सभी पेड़ों में पानी देने की जिम्मेदारी भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ली है।

बिश्बेन्द्र चौधरी जनता जनार्दन से निवेदन किया पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए गए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर अनुरोध किया।
इस अवसर पर निशांत चौधरी, लव कुमार, ओमप्रकाश कुमार, रविकांत पाराशर सहित महासभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *