- सीएचसी बलदेव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रचार वाहनों को दिखाई, हरी झंडी
- डायरिया से डर नहीं स्लोगन के साथ प्रारंभ किया अभियान
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। दस्त नियंत्रण पखवाडे का शुभारम्भ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राधा वल्लभ द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर डायरिया से डर नहीं स्लोगन के साथ प्रारम्भ किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि पी.एस.आई. इण्डिया एवं कैन्व्यू संस्था के सहयोग से जिले के सभी ब्लाॅकों में प्रचार वाहनों द्वारा प्रचार प्रसार कर जनता को जागरुक किया जायेगा, समस्त आशाऐं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर व्यक्तियों को जागरुक करते हुए ओ.आर.एस. पैकिट एवं जिक की गोलियों का वितरण छः माह से पाँच साल तक के बच्चों को करेंगी। साथ ही दस्त से प्रभावित बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर संदर्भित करेंगी, पच्चीस अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जनपद में लगभग तीन लाख पचास हजार बच्चों को ओ.आर.एस. के पैकिट वितरित किये जायेंगे।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव डा विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने अवगत कराया कि समस्त ए.एन.एम. एवं आषाओं का प्रषिक्षण डायरिया रोको अभियान के लिए पूर्ण करा दिया गया है आशाऐं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर डायरिया ग्रसित बच्चों की देखभाल, शुद्ध पेयजल एवं हाथ धोने हेतु जन मानस को प्रषिक्षित करेंगी, उन्होने बताया कि डायरिया के कारण असमय बच्चों की मृत्यु को रोकना एवं व्यक्तियों को डायरिया के प्रति जागरुक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, आज समस्त मथुरा जनपद हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बल्देव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा डायरिया रोको अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर डा॰ अनुज चैधरी, मुकेष गौतम, कोमल घई, अजय कुमार, चोब सिंह, विवेक सारस्वत, अजय सोलंकी, कुलदीप सारस्वत, अनिल राठौड, यषपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय ए.एन.एम. एवं आशाऐं उपस्थित रहीं।