श्रम विभाग ने लॉन्च किया ‘डिजिटल लेबर चौक’ ऐप, श्रमिकों से पंजीकरण कराने की अपील।

Vijaydoot News

मथुरा। सहायक श्रमायुक्त राज कुमार ने अवगत कराया है कि श्रम विभाग ने श्रमिकों, मिस्त्री व ठेकेदारो का पंजीकरण कराये जाने हेतु “डिजिटल लेवर चौक” ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप श्रमिक तथा नियोजक के मध्य एक पुल का काम करेगा, श्रमिक तथा नियोजक दोनो ही होगें पंजीकृत। श्रमिकों को ऐप से जोडने के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध है। श्रमिको व ठेकेदारों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें, जिससे श्रमिकों को उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिये जाने में सुविधा मिलेगी।

ऐप पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

सर्व प्रथम मोबाइल में Google में upbocw.in पर जाने के बाद Digital Labour Chowk App Install करना है उसके बाद वॉछित सूचनायें भरकर पंजीकरण किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *