रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वेदप्रिय आर्य को सौंपा।



राजेंद्र निमेष एवं ओमपाल सैनी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में विभिन्न मांगों और सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर राजकीय छात्रावास से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर रमेश सैनी एवं अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों, युवाओं, महिलाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वेदप्रिय आर्य को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों से केंद्र सरकार को अवगत कराने का अनुरोध किया।
प्रदर्शन में नरेश चौधरी, एडवोकेट अजय सनवाल, राजेश कुमार, हरेंद्र कुमार, संजय (बीडीसी), उर्मिला देवी, ओमपाल सैनी, संतोष सैनी, कृष्ण सैनी, इरशाद कुरैशी, डॉ. अरुण कुमार, संदेश केन, एडवोकेट गावस्कर, मुकेश सैनी, सागर सिंह, सोनू हरसाना, विजेंद्र सिंह बौद्ध, सी.बी. बिकल, आशीष, राज गब्बर, अदिति सनवाल, अंशिका, प्रताप कुमार, पल्लवी, तनिशा, पूजा, वंदना राही सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।