मुडिया पूर्णिमा से पहले दुरुस्त हुआ 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग, कच्चे हिस्सों पर डलवाई गई मिट्टी।

Spread the love

गोवर्धन। मुडिया पूर्णिमा मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 21 किलोमीटर लंबे गिरिराज महाराज परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य तेज कर दिया है। एसडीएम सुशील कुमार के निर्देश पर मार्ग के कच्चे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मिट्टी डलवाकर उन्हें समतल कराया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण परिक्रमा मार्ग के कई स्थानों पर कीचड़ और गड्ढे हो गए थे, जिससे पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग पर मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि 23 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाली मुडिया पूर्णिमा परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुडिया पूर्णिमा पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्ग की बेहतर व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *