धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।

Vijaydoot News

मीरजापुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र-मिर्जापुर के जिला प्रभारी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने इसे छात्रों के संघर्ष, लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।
सुनील कुमार पांडे ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी आंदोलन चलाया गया था। उनके अनुसार, छात्रों के आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता बताया।
उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। उनका दावा है कि मिर्जापुर में इस आंदोलन का नेतृत्व उन्होंने किया और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों ने भी इसका समर्थन किया।
सुनील कुमार पांडे ने आंदोलन में सहयोग देने वाले छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और आमजन का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं तथा पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *