रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा: जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के आदेशानुसार राजकीय मुड़िया मेला गोवर्धन के पावन पर्व पर दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक सिविल डिफेंस की ड्यूटी लगाई गई है।

इस विशेष पर्व के तदवधान में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप नियंत्रक श्री कश्मीर सिंह, सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, राजेश कुमार मित्तल, स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के कुशल नेतृत्व में वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजी. अशोक यादव की टीम के 46 वार्डन एवं स्वयंसेवक महाराणा प्रताप मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर सुबह-शाम की शिफ्टों में मुस्तैदी से सुगम ट्रैफिक संचालन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।
मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए सेक्टर वार्डन नंद किशोर, पंकज गर्ग, पंकज कुमार, गुलशेर, जयवीर यादव, विनोद कुमार, पंकज धनगड़, अरुण कुमार, सोहनलाल, नरेश अग्रवाल, श्याम सिंह, राम सैनी, कौशल किशोर, शुभम कुमार निवेश्वर, हेमंत, अविनाश कुमार सिंह, सोनू, नवीन, योगेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, विनोद, रोहित कुशवाहा और पवन ,शैली अग्रवाल, पिंकी शर्मा, राम कुमार चौहान, विवेक, कन्हैया लाल परिहार, सतीश चंद्र शर्मा, अजित सैनी, चंद्रपाल आदि समस्त वार्डन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहकर अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं।