फार्मासिस्टों ने पर्यावरण संरक्षण को दिया बल, 21 से अधिक वृक्ष लगाए।

Vijaydoot News

मीरजापुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में रविवार को जिले के परसिया स्थित ज्ञानंदा लॉ कॉलेज के मैदान में 21 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय ने आम का पेड़ लगाया। उन्होंने उपस्थित फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष हमें फल देने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध करते हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

मंडल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ल ने अमरूद एवं आंवला के पेड़ लगाए। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहनी ने नीम का पेड़ रोपा, जबकि जिला संगठन मंत्री अमरेश बिंद एवं जिला महासचिव शिपेन्द्र सिंह ने छायादार वृक्ष लगाए। संस्था के वरिष्ठ सदस्य संजीव दुबे ने आम का पेड़ लगाया। जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, दीनानाथ बिंद एवं सियाराम बिंद ने भी फलदार वृक्ष रोपे।

नगर अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने कटहल का पेड़ लगाया। नगर कार्यकारिणी के सदस्य जीवेश श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, धीरज गुप्ता, रवि गुप्ता, अनूप अग्रहरि, अमित दुबे, दिव्यांशु विश्वास सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट बंधुओं ने बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण में भाग लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्य मोतिया तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक व्यंजन बाटी, चोखा, दाल एवं चूरमा का लुत्फ उठाया।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।