रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव के लिए सुरक्षा और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत होने जा रही है। यहां नई पुलिस चौकी का शिलान्यास किया जाएगा। इस चौकी में तेरह राजस्व गांव के ग्रामीणों को न्याय के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इसके पहले थाने जाने के लिए बारिस के दिनों में पचास से साठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। महत्वपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित शासन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
नई पुलिस चौकी बनने से दाढ़ीराम और आसपास के गांवों के लोगों को कानून-व्यवस्था संबंधी सहायता पहले से अधिक तेजी से मिल सकेगी। ग्रामीणों का मानना है कि चौकी बनने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा, पुलिस की पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा।
शिलान्यास समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण इसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। नई चौकी से न केवल पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी और अधिक मजबूत होगा।