रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। सिविल लाइंस क्षेत्र में टैंक चौराहे से औरंगाबाद मार्ग स्थित संरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर एवं पोस्टरों को वन विभाग ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सभी अवैध बैनर-पोस्टर तत्काल मौके से उखाड़कर हटा दिए गए।
क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बैनर-पोस्टर लगाकर संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया है, उन्हें चिन्हित कर भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शासकीय अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।