गुरु पूर्णिमा पर गोलोकधाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद।

Vijaydoot News

मथुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी श्री राधेबाबा गोलोकधाम पहुंचे, जहां उन्होंने महंत 1008 कन्हैया दास महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोलोकधाम पहुंचने पर पार्षद एवं कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अपने सुपुत्र दिव्यांश चौधरी एवं नाती पार्थ नारायण चौधरी के साथ गुरु पूजन में शामिल हुए। उन्होंने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया तथा साधु-संतों और गुरु भाइयों के साथ काफी समय व्यतीत कर आध्यात्मिक चर्चा में सहभागिता की।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोलोकधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तजन गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कार्यक्रम में मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, अखिलेश मिश्रा ‘पिंटू’, नंदलाल, श्रीकृष्ण शर्मा, सनी ठाकुर, सौरभ, अर्जुन, अशोक बघेल सहित बड़ी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।