अजय राय की मौजूदगी में नीरज शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन।

Vijaydoot News

•गोवर्धन से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

लखनऊ/मथुरा। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशु शुक्ला भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस परिवार में शामिल होने के बाद पंडित नीरज शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इच्छा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की है।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई। नीरज शर्मा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।