गोवर्धन में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, 2027 चुनाव को लेकर जनता से मांगा समर्थन।

Vijaydoot News

महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों का किया प्रचार।

मथुरा। जनपद के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम महमदपुर, खामनी तथा गोवर्धन कस्बे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनसमस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ा सकती है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। साथ ही गोवर्धन विधानसभा से समाजवादी पार्टी का विधायक निर्वाचित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।