इंडियन पब्लिक स्कूल जादौपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे।

Vijaydoot News

बलदेव। इन्डियन पब्लिक स्कूल, जादौपुर में आयोजित ‘मध्यम टेस्ट’ के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जब होनहार छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए मंच पर सम्मानित किया गया, तो पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के निरंतर मूल्यांकन और उनकी बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए इस मध्यम टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टेस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करना और उनके पाठ्यक्रम की तैयारी का आकलन करना था।

पुरस्कार वितरण समारोह
परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित समारोह में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों गुंजन, तपस्या, मंयक तोमर, नव्या तोमर, तान्या छौंकर, मनु पाराशर, मानव तोमर, मनोज पचेरा, प्रिया परिहार, रिया, प्राची, गोविंद, सुप्रिया परिहार, नीतू,शिवाय परिहार, दिव्या परिहार, नितिन, लव परिहार, गगन तोमर, लव तोमर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, तुषार देशवार प्रधानाध्यापक, धर्मेन्द्र परिहार, भखेरन सरपंच, देवेंद्र सिंह, विवेक सिंह , अंबिका, पूजा, अंजली, शलोनी, गरिमा, खुशी, इकराम , तेजवीर सिंह, विजयपाल, निजामुद्दीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।