•प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल बोले— सामाजिक न्याय के लिए एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी जरूरी।
बस्ती। जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल ने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब सभी वर्ग संगठित होकर अपनी लोकतांत्रिक भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एवं मंडल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए जुट जाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य ने स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा संगठन को गांव और बूथ स्तर तक विस्तार देने पर बल दिया।
बैठक का संचालन जिला महासचिव झिनकान मौर्य ने किया। इस अवसर पर जगन्नाथ मौर्य, विकास गौतम, अभिषेक मौर्य, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप मौर्य, पवन मौर्य, पंचराम मौर्य, अजय मौर्य, घनश्याम मौर्य, भागीरथी मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, रामकेश मौर्य, रामदेव मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, आशाराम मौर्य, मनोज मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, रामकोमल मौर्य, परशुराम चौधरी, लल्लन यादव, अजय जायसवाल, रविन्द्र शर्मा, जयलाल भारती, हरीराम मौर्य, सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।