•भारत रत्न, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह का समापन।
प्रयागराज। भारत रत्न, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (पंजी.) द्वारा प्रयागराज मे आयोजित करीब 90 स्कूलो के बच्चों के मध्य आयोजित जिला स्तरीय सम्मान एवं टंडन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदी के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं और बोलियों का देश है। हम सभी भाषाओं का समान आदर करते हैं, लेकिन हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए उसका सम्मान हमें अपनी माँ के समान करना चाहिए। न्यायमूर्ति डॉ. चौधरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, बच्चे अंग्रेज़ी अवश्य पढ़ें। मुझे इसकी खुशी है, क्योंकि मैं स्वयं भी बोयास हाई स्कूल बीएचएस का विद्यार्थी रहा हूँ। लेकिन जब किसी बच्चे से ‘अठहत्तर’ पूछा जाए और उसे ‘सेवेंटी-एट’ बताकर समझाना पड़े, तब मन को पीड़ा होती है।
कार्यक्रम का संचालन आनंद जी टंडन (पप्पन भैया) ने किया। न्यायमूर्ति डॉ चौधरी का अंगवस्तरम पहना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल व कांता चोपड़ा ने सम्मान किया। राष्ट्रीय महासचिव अखिल कक्कड व कुंवर जी टंडन ने बुके भेंट कर माननीय न्यायमूर्ति का सम्मान किया तथा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिड़ाना ने संस्था का स्मृति चिंन्न देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ.नीता सेठ साहू,मुदित खत्री,निशा कौशल,ने सभी अतिथियों,एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में संस्था के संरक्षक महेश कपूर, कुंवर जी टंडन (पूर्व पार्षद), मोहन जी टडंन, बद्री चौरसिया (पूर्व पार्षद), मनीष कपूर, अतुल मेहरोत्रा, नीरज टंडन, नीलम माला बहल, सुमन कक्कड, शिवानी जायसवाल, नीलम शर्मा, रागनी चौधरी, गीता सिड़ाना सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।