झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों संग मनाया मित्रता दिवस, वितरित किए नए वस्त्र।

Vijaydoot News

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल की पहल, समाजसेवी सोनू अग्रवाल के सहयोग से बच्चों में बांटे वस्त्र व बिस्कुट।

मथुरा। मित्रता दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र, मथुरा द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले अभावग्रस्त बच्चों के साथ स्नेह और अपनत्व के साथ मित्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नए वस्त्र एवं बिस्कुट वितरित किए गए।
संस्था के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सोनू अग्रवाल के सहयोग से बच्चों को नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए। इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, संवाद और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सच्ची मित्रता केवल अपने मित्रों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के उन बच्चों तक भी प्रेम, सहयोग और अपनत्व पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जुड़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।