रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। युवा पत्रकार नीरज चौधरी के असामयिक निधन का समाचार सामने आते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मथुरा इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपजा मथुरा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि नीरज चौधरी का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
संगठन ने शोक संतप्त परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पत्रकार साथियों ने दिवंगत नीरज चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी, कर्मठता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।