रिपोर्ट : अजमत अली।
कुदरहा,बस्ती। महादेवा विधानसभा 311 क्षेत्र के पाकरडाड़ बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास नवीन प्रतिष्ठान ‘महामाया मेडिकल स्टोर एण्ड आर.के. क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महादेवा विधानसभा 311 की भावी प्रत्याशी गीता भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भावी प्रत्याशी गीता भारती ने कहा कि ग्रामीण और बजारी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। महामाया मेडिकल स्टोर एवं आर.के. क्लिनिक के खुलने से पाकरडाड़ और आसपास के ग्रामीणों को अब प्राथमिक उपचार और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और इस दिशा में यह प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर जय सिंह यादव और प्रेषक राजेन्द्र कुमार यादव ग्राम-चकिया, पोस्ट-डिहूकपुरा, जिला-बस्ती ने मुख्य अतिथि सहित आए सभी गणमान्य नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत व आभार व्यक्त किया।
जय सिंह यादव ने बताया कि क्लिनिक में मरीजों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उचित परामर्श के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग विवेक यादव विक्की, जगपाल चौधरी, दिलीप यादव, दरोगा कुमार, विनय कुमार, अजय कुमार सहित स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संचालक को अपनी शुभकामनाएं दीं।