श्री गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व 7 अगस्त को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Vijaydoot News

मथुरा। श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, राधा नगर की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरबाणी का श्रवण करने की अपील की गई है।

कमेटी के अनुसार, प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत 3 अगस्त (सोमवार) से प्रतिदिन शाम 4:15 बजे संत मुल्खराज जी की कुटिया में पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा है। इन धार्मिक कार्यक्रमों का समापन 7 अगस्त (शुक्रवार) को श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह के साथ होगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरबाणी का श्रवण करें तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। साथ ही श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई है।