थाने के सामने रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल।

Vijaydoot News

मीरजापुर। सोशल मीडिया पर थाना लालगंज के सामने सड़क पर रील बनाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की गई, जिसमें वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली, निवासी पतारकला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। इसके बाद थाना लालगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।